नई दिल्ली : दिल्ली में 2 लोगों ने एक 25 साल की महिला का रेप कर दिया। खबर है कि इस महिला को दिल्ली की रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की ने किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने का प्रलोभन दिया था। जिसके चलते यह महिला दिल्ली पहुंची थी। महिला का आरोपी है कि दो लड़कों के अलावा एक 19 वर्षीय लड़की ने भी उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमापुरी पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाते हुए कहा कि वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी लेकिन कुछ महीने पहले अपना बिजनेस शुरू करने के लिए उसने नौकरी छोड़ दी।
एक दिन उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक शख्स के साथ हुई। उसने अपने आप को किसी आईटी फर्म का सीनियर एसोसिएट बताया था। उसी शख्स ने बाकी दोनों आरोपियों के साथ उसकी मुलाकात करवाई और सभी लोग एकसाथ ऑनलाइन कपड़ों की बिक्री करने का बिजनेस शुरू करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद लड़की ने पंजाब से बिजनेस से जुड़ा कोर्स किया। एक दिन आरोपियों ने बिजनेस के लिए उसे 1.5 लाख रुपये अरेंज करने के लिए कहा। लड़की अपने पिता से पैसे लेकर गुरुग्राम पहुंची। इसके बाद उस आरोपी ने पीड़िता को पैसे लेकर दिल्ली के दिलशाद कॉलोनी में अपने फ्लैट पर बुलाया जहां पर उसके साथ रेप किया गया और उसका वीडियो भी बनाया गया।
पीड़िता ने बताया लड़की ने उसके साथ सेक्स टॉय के जरिए यौन शोषण किया। उसे कई दिनों तक फ्लैट में बंद कर रखा गया था। इसके कुछ दिनों बाद पीड़िता किसी तरह से उस फ्लैट से भागने में कामयाब हुई और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज की। डीसीपी (शाहदरा) मेघना यादव ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बाकियों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



