राजधानी दिल्ली की यमुना नदी में आए दिन बच्चे की डूबने का घटना सामने आती रहती है। बीतें पिछले दिनों यमुना नदी का स्तर ऊपर आने की वजह से सरकार ने मौर्च संभाल लिया था जिसके चलते दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए थे। यमुना नदीं में डूबने का यह मामला उत्तरी दिल्ली में सोनिया विहार से सामने आया है जहां पर दो बच्चे की डूबना की आशंका थी । लेकिन केवल एक ही लड़के को बचाया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजधानी के उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कलसी के मुताबिक यह देखा गया कि सोमवार को जब इस बात की सूचना मिली तो इसके बादु पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। डीसीपी जब घटना स्थल पर पुहंचे तो निवासी संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि तीन लड़के नहाने के लिए यमुना नदी में गए थे और कुछ समय बाद जब उन्हें नहाते हुए नहीं देखा गया तो यह पाया गया कि वह यमुना नदी में ही डूब गए है।