BREAKING NEWS

Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾इजराइल: PM नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री को किया बर्खास्त, न्यायपालिका में बदलाव की योजना पर जताया था विरोध ◾ईडी की जांच में आईसीडीएस भर्ती में कुछ अनियमितताएं पाई गईं◾कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया निर्देश- 'सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमे के लिए मंजूरी पर 6 महीने के भीतर फैसला करें'◾

दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद, दो अरेस्ट

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 34 पिस्तौल बरामद कर हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी नावेद राणा (21) और सलीम (39) के रूप में हुई है।पुलिस ने कहा कि हथियारों की खेप गोगी गिरोह के एक सदस्य को पहुंचाई जानी थी।

पुलिस को 13 जनवरी को एक गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर नरेला में दिल्ली-जम्मू रोड पर एक जगह पर छापा मारा गया और राणा को गिरफ्तार किया गया जिसके पास 10 पिस्तौल थीं। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने राणा के सूत्र सलीम की पहचान की जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने कहा कि सलीम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया गया और शनिवार को शामली जिले के कांधला गांव में एक गन्ने के खेत से हथियारों और औजारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि राणा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आसिफ वर्तमान में विभिन्न आपराधिक मामलों में उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उसे सलीम के बारे में आसिफ ने बताया था। पुलिस ने कहा कि वह सलीम से अवैध हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करता था और उन्हें दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आपराधिक गिरोहों के सदस्यों को आपूर्ति करता था। पुलिस ने कहा कि सलीम पिछले 10 साल से अवैध हथियार के निर्माण और व्यापार में शामिल है।