दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने AAP के कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

Summary :

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थप्पड़ मारने की कोशिश की है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता थप्पड़ मारने की कोशिश की है। अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव : विदेश मंत्री जयशंकर और हर्षवर्धन समेत कई दिग्गज नेताओं ने किया मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, दिल्ली में 11 बजे तक 6.18 फीसदी मतदान दर्ज हुए हैं। दिल्ली में 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग करने योग्य हैं जो 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बता दे कि अलका लांबा आम आदमी पार्टी से चांदनी चौक की विधायक रह चुकी हैं।

Desk Team