नई दिल्ली : पीढ़ी दर पीढ़ी आम लोगों की कहानी सुनाई जा सके। इस संदर्भ में दिल्ली सरकार ओरल हिस्ट्री प्रोजेक्ट के माध्यम से नई शुरूआत करने जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत पुराने लोगों की कहानी वर्तमान दिल्ली की जनता सुन सकेगी। इस बात की जानकारी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रविवार को अपने ट्वीटर हैंडल से एक विडियो जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि दिल्लीवाले अब दिल्ली की कहानी उन लोगों की ज़बानी सुन सकेंगे जो आजादी के पहले से दिल्ली में रहते आए हैं। इसके साथ ही यह भी जान सकेंगे कि आजादी से पहले दिल्ली कैसी थी और आजादी के बाद दिल्ली कितनी बदलती चली गई। सिसोदिया द्वारा जारी पांच मिनट 23 सैकेंड के इस वीडियो में उन्होंने बताया कि इतिहास की बात करते हैं तो इतिहास में कहानियां होती है।
वहीं पूर्व आईएएस अधिकारी जनक जुनेजा ने अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि वह भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान वर्ष 1948 में दिल्ली आई। उन्होंने मैथ में दिल्ली विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन व प्रोस्ट ग्रेजुएशन की है। 1964 में वह दिल्ली में मेजिस्ट्रेट भी रही हैं।