कोरोना से संक्रमित होने बाद अभी हाली में ठीक हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बीते 24 घंटे में अपनी नई टीम के साथ पहली बैठक की। बैठक में राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और विपक्षी पार्टियों पर कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया गया। गुप्ता का कहना है कि विपक्षी दलों के झूठे प्रचार से किसानों को बचाने के लिए 15 अक्टूबर तक भाजपा विशेष अभियान चलाएगी। अभियान के तहत दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर व हल पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे क्युकि विपक्षी दलों ने इंडिया गेट पर ट्रैक्टर को जलाया था ।
पार्टी की तारीफ़ करते हुए आदेश गुप्ता ने बोला कि पार्टी पिछले कुछ दिनों से किसानों के बीच जनजागरण अभियान चला रही है। अब इस अभियान को और आक्रामक तरीके से चलाया जाएगा। अभियान के तहत दिल्ली के 365 गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सभी गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करके कृषि कानून के लाभ की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही संसद में इस विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि किसानों के बीच सकारात्मक संदेश जाए।