राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में 500 से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। इस बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, रविवार तक दिल्ली में कोविड-19 के 13418 पॉजिटव मामले थे। इसमें से 6540 मरीज स्वस्थ हो चुके है और 6617 केस एक्टिव हैं। वहीं 3314 संक्रमितों का इलाज उनके घरों में ही हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में आज से कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 2000 नए बेड उपलब्ध होंगे।
अखबार के पहले पन्ने पर छापे गए 1,000 कोरोना मृतकों के नाम, खबर वायरल होते ही मचा हड़कंप
दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 3829 बेड हैं, इनमें अधिकतर में ऑक्सीजन की सुविधा है। इनमें से डेढ़ हजार बेड इस्तेमाल हुए हैं, बाकी खाली हैं। हमारे पास दो सौ से ज्यादा वेंटिलेटर हैं, जिनमें से 11 इस्तेमाल हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि मैं मानता हूं कि COVID-19 मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।
अधिकांश मामलों में हल्के लक्षण होते हैं या स्पर्शोन्मुख और उनका घर पर इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि लॉकडाउन में ढील के कारण दिल्ली में COVID-19 मामले बढ़ गए हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। अगर दिल्ली में संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो हम स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।