Delhi : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड-19 को दी मात, बोले- आपकी सेवा मैं हाजिर हूँ

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए हैं।केजरीवाल ने ट्वीट कर आज इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो गए हैं।केजरीवाल ने ट्वीट कर आज इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना से ठीक होकर मैं वापिस आपकी सेवा में हाजिर हूँ।’’  केजरीवाल चार जनवरी को कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्होंने कहा था कि मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूँ। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना जाँच करवाएं।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20181 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 19.60 प्रतिशत है। इस दौरान सात लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएम) की सोमवार को बैठक होगी जिसमें हालातों को देखते हुए कुछ और कड़े फैसले लिये जा सकते हैं।

Desk Team