दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव ने संविदा कर्मियों के वेतन देने में देरी नहीं करने की दी हिदायत

Summary :

मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने दिल्ली सरकार के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि वे संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी नहीं करें।

मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने दिल्ली सरकार के विभागाध्यक्षों को पत्र लिखकर हिदायत दी है कि वे संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान में देरी नहीं करें। मुख्य सचिव ने पत्र में कहा कि आदेश का पालन नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया जाएगा और पालन नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पत्र में लिखा गया है कि विभागाध्यक्षों को हर महीने की 20 तारीख या उससे पहले एक प्रमाण पत्र भेजना होगा जिसमें यह बताया जाएगा कि सभी संविदा कर्मियों को पूर्ववर्ती महीने के पूरे वेतन का भुगतान कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के सोरांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से हत्या

हाल में, श्रम विभाग ने भी सभी विभागों से कहा था कि वे दिल्ली सरकार के संविदा कर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें। देव ने पत्र में लिखा कि ऐसा पाया गया है कि दिल्ली सरकार के कुछ विभाग एवं संगठन इन निर्देशनों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशों का ईमानदारी से पूरी तरह पालन करने का आदेश दिया जाता है…।’’ यदि किसी संस्थान के पास 1000 या इससे कम कर्मी हैं, तो उसे हर महीने की सात तारीख और यदि 1000 से अधिक कर्मी हैं तो हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान करना होगा। 

Desk Team