देश के 16 राज्यों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रॉन दस्तक दे चुका है। वेरिएंट को लेकर लोगों में चिंता का विषय बन गया है। इसको लेकर केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में है। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट का असर दिखना शुरू हो गया है जिसके बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में क्रिसमस और नए साल पर जश्न लोगों के एक साथ जुटने पर रोक लगा दी है, वहीं दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार में साल के अंत में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग शॉपिंग के लिए एक के ऊपर एक चढ़कर शॉपिंग कर रहे है। सरोजिनी बाजार में लोग बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो रहे हैं और लोगों को चलने तक की जगह मुश्किल मिल रही है।
डीडीएमए ने जारी निर्देश
डीडीएमए ने जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में क्रिसमस, नववर्ष के जश्न को लेकर कोई जमावड़ा न हो। साथ ही जिलाधिकारियों को दिल्ली के उन इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया, जहां कोविड-19 के तेजी से फैलने की आशंका है। इसके अलावा ये भी सुनिश्चित करने को कहा है कि दुकानों/कार्यस्थलों पर नो मास्क/नो एंट्री का सख्ती से पालन हो।

केजरीवाल आज करेंगे समीक्षा बैठक
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज कोरोना वायरस के ओमीक्रोन के संबंध में तैयारियों व प्रबंधन का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक करेंगे।कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ होने वाली केजरीवाल की इस बैठक में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर और वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के बारे में तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा बैठक में अस्पताल में बिस्तरों, दवाओं और गृह पृथक वास उपायों पर भी चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है कि आज की अहम बैठक में दिल्ली के सीएम कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ नई गाइडलाइंस भी जारी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



