दिल्ली पुलिस को उत्तर नगर में रविवार को एक कारोबारी की हत्या मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। 32 वर्षीय साड़ी हाउस शोरूम के मालिक गोली मारने वाले दो शूटर्स समेत 3 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने लूट के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया था।
द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि 9 और 10 अक्टूबर की दरम्यानी रात को हमें सूचना मिली कि एक 32 वर्षीय साड़ी की दुकान के मालिक की गोली लगने से मौत हो गई। सीसीटीवी के आधार पर पता चला कि 2 लड़के बाइक पर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक छोड़ कर आरोपी फरार हो गए।
हमें एक और संदिग्ध के बारे में पता चला जिससे आरोपी मिले थे। हमने पहले संदिग्ध को पकड़ा जिसके बाद इन दोनों की पहचान फैजान और सत्यम के तौर पर की गई। तीनों आरोपी गिरफ़्तार कर लिए गए हैं। 2 आरोपियों को उत्तर प्रदेश के कन्नौज से पकड़ा गया है। ये लोग लूट के लिए गए थे।
CCTV में भागते हुए रिकॉर्ड हुए हमलावर
दरअसल, उत्तम नगर के मानस कुंज में रहने वाले मोहित अरोड़ा पर रविवार-सोमवार की दरमियान 12.30 बजे के करीब बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के वक़्त वे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार और उन्हें रोका। एक ने उनपर गोली चला दी।
घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं घटना को अंजाम देते हुए बदमाशों का वीडियो वह लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया।