राजधानी में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है जो हनी ट्रैप के जाल में फंसकर संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था। गिरफ्तार हुए आईएएफ जवान का नाम देवेंद्र शर्मा है। बता दें कि, पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को छह मई को खुफिया एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया है।
फेसबुक के जरिए हुई थी महिला से दोस्ती
बता दें कि, आरोपी देवेंद्र शर्मा अब तक कई जानकारियां साझा कर चुका था जैसे कि, आईएएफ के कितने राडार कहां-कहां तैनात है। इसके अलावा आरोपी ने आईएएफ के उच्च अधिकारियों के नाम व पते की जानकारी भी साझा की थी। देवेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने उसे धौला कुआं से गिरफ्तार किया है। खबरों के मुतबिक आईएएफ जवान हनी ट्रैप में फंसकर जिस महिला से बात कर रहा था, वह उसे फेसबुक के जरिए मिली थी। इसके अलावा आरोपी देवेंद्र शर्मा महिला से जिस नंबर पर बात कर रहा था, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

आईएसआई का कई बार सामने आया है नाम
इस मामले में पुलिस अब महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस को शक है कि, इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। इसके अलावा पुलिस को देवेंद्र शर्मा की पत्नी के बैंक अकाउंट में कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन देखने को मिली है। बता दें कि, इससे पहले भी कई बार हनी ट्रैप के जाल में फंसकर जवानों ने संवेदनशील जानकारियां साझा की है, जिसमे जांच के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई नाम सामने आया है।