दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। एक ट्वीट में 48 वर्षीय आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि वह पृथकवास में हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, ”हल्के बुखार के बाद आज कोविड-19 जांच करायी, जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट क़राया था जिसकी रिपोर्ट पोज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है.
फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूँ. आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूँगा.— Manish Sisodia (@msisodia) September 14, 2020
मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है, मैं पूरी तरह ठीक हूँ। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।” उन्होंने आज दिन में विधानसभा के एकदिवसीय सत्र में हिस्सा नहीं लिया था।


Download Android App
Download iOS App



