दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी के गाने ‘रिंकिया के पापा’ को लेकर अरविंद केजरीवाल के कई बार मजाक उड़ाने के बाद रविवार को तिवारी ने एक वीडियो के जरिये राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की सुविधा देने के सत्तारूढ़ पार्टी के दावे पर सवाल खड़ा किया है।
इस 1.21 मिनट के वीडियो में ‘रिंकिया’ नाम की एक लड़की अपने पिता से स्थानीय लोगों मिल रहे गंदे पेयजल के बारे में शिकायत करती दिख रही है। आठ फरवरी के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों के बीच सोशल मीडिया युद्ध में ऐसे कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।
भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने ट्विटर पर ‘रिंकिया ने खोल दी पोल’ लिखकर इस वीडियो को साझा किया। वीडियो में एक आदमी अपनी बेटी ‘रिंकिया’ से फोन पर पूछता है कि जब उनके नल में पानी आता है तो वह अपनी मां से बोतल वाला पानी खरीदने के लिए पैसे क्यों मांग रही थी।
रिंकिया ने खोल दी पोल.. pic.twitter.com/JUJO385B0j
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) January 19, 2020
पिता अपनी बेटी से पूछता है, “हमें मुफ्त पानी मिलता है न? मिनरल वाटर पर पैसे खर्च करने की हमारी हैसियत नहीं है। तुम्हारा पिता एक आम आदमी है। रोज मिनरल वाटर खरीदने के पैसे कहां से आएंगे?” वह जवाब देती है कि नल का पानी बहुत गंदा है।
लड़की कहती है, “पापा, दिल्ली में पीने का पानी 21 शहरों में सबसे ज्यादा प्रदूषित है। लेकिन केजरीवाल चाचा अब भी मानते हैं कि दिल्ली में पानी की गुणवत्ता यूरोपीय देशों की तरह अच्छी है। उन्होंने इसके लिए शहर भर में बधाई संदेश भी दिए हैं।” इस पर पिता कहता है कि वह केजरीवाल को वोट नहीं देगा।


Download Android App
Download iOS App



