दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “एक ओर हैं भाजपा, जदयू, लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। मेरा उद्देश्य है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। लेकिन उनका उद्देश्य है मुझे हराना।”

बता दें कि भाजपा, जदयू, लोजपा, कांग्रेस और राजद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। भाजपा ने जदयू और लोजपा से गठबंधन किया है वहीं कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होने हैं।


Download Android App
Download iOS App



