देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया है और इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने दी जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी संजीव कुमार, पंजाब के राजपुर निवासी लखविंदर सिंह, दिल्ली के रहने वाले राजवीर सिंह, अनिल पॉल, दुष्यंत और राजकुमार के रूप में हुई है।
बरामद किए फर्जी 225 पासपोर्ट
स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव कुमार यादव ने कहा कि उन्होंने विभिन्न देशों के कुल 225 पासपोर्ट और बड़ी संख्या में नकली
वीजा स्टिकर बरामद किए हैं। यादव ने आगे बताया कि पुलिस ने फर्जी वीजा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली आपत्तिजनक सामग्री भी भारी मात्रा में जब्त की है। अधिक जानकारी का इंतजार है।