दिल्ली : एयरपोर्ट में विमानों के पास पुशबैक वाहन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

Summary :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को एयरपोर्ट के कार्गो बे में आग लग गई जिस पर जल्द से जल्द काबू पाया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को आईजीआई एयरपोर्ट के कार्गो बे में आग लग गई जिस पर जल्द से जल्द काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में किसी की जान की हानि की खबर नहीं है। बता दें कि, यह आग विमान के नजदीक लगी थी जिसके वहां मौजूद एयरपोर्ट कर्मियों ने अफरातफरी मच गई। 

शाम के समय में हुई थी घटना
खबरों के मुताबिक शुक्रवार को करीब शाम 5:30 के आसपास एयरपोर्ट के कार्गो बे में एक पुशबैक टोइंग वाहन में यह आग लग गई थी। आग लगने के बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
 
आग पर पांच मिनट में पाया गया काबू
अधिकारियों ने बताया कि, जिस पुशबैक वाहन में आग लगी थी जिसे पर पांच मिनट के अंदर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, किसी भी विमान को नुकसान नहीं हुआ है और न ही कोई घायल हुआ है।  

Desk Team