दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में शराब खरीदने के लिए अभी तक करीब 4.75 लाख ई-टोकन जारी किए हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।ई-टोकन व्यवस्था के तहत ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए एक निर्धारित समय दिया जाता है ताकि शराब के ठेकों के बाहर लोगों की लाइन लगने से भौतिक दूरी के नियमों का उल्लंघन न हो।यह ई-टोकन पंजीकृत लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा जाता है। शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगने और वहां लोगों के भौतिक दूरी के नियमों का पालन न करने के बाद बृहस्पतिवार को नई व्यवस्था शुरू की गई।
दिल्ली सरकार ने शहर में शराब की करीब 200 दुकानों को खुलने की मंजूरी दी है।अधिकारी ने कहा, ‘‘सरकार ने बृहस्पतिवार शाम से लेकर अब तक लोगों को शराब खरीदने के लिए करीब 4.75 लाख टोकन जारी किए हैं।’’जो लोग ई-टोकन पाना चाहते हैं, वे वेब लिंक www.qtoken.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं जहां उन्हें निजी जानकारी भरने के बाद शराब खरीदने के लिए निर्धारित समय आवंटित किया जाता है।ई-टोकन के लिए आवेदन देते समय लोगों को अपने मोबाइल नंबर तथा अन्य जानकारियों के साथ अपने इलाके में शराब की दुकान का पता भरना होता है।


Download Android App
Download iOS App



