CM केजरीवाल का ऐलान, कोटा में फंसे छात्रों को जल्द वापस लाएगी दिल्ली सरकार

Summary :

कोटा मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए प्रसिद्ध है। देश भर के हजारों छात्र यहां कोचिंग लेने के लिए आए थे और लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गए हैं।

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को दिल्ली सरकार जल्द ही वापस लाने की व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा, “दिल्ली सरकार कोटा से छात्रों को जल्द वापस दिल्ली लाने के लिए व्यवस्था कर रही है।”


उत्तर प्रदेश सरकार अपने छात्रों को लाने के लिए यह व्यवस्था पहले ही कर चुकी है। कोटा मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए प्रसिद्ध है। देश भर के हजारों छात्र यहां कोचिंग लेने के लिए आए थे और लॉकडाउन की वजह से यहां फंस गए हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के हज़ारों छात्र और छात्रों को कोटा से बाहर निकला जा चुका है।

बता दें कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के क्षेत्रों में फंसे हुए प्रवासी मजदूर, छात्र और अन्य लोगों को निकालने के लिए अंतरराज्यीय यात्रा की सुविधा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अगले दिन ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के छात्रों को राहत देते हुए यह निर्णय लिया।

Desk Team