रेप के आरोप में फंसे शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में कार्रवाई को लेकर सख्ती दिखाई है। पीड़िता की तरफ से लगाई गई याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले को जांच के लिए सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। बता दें कि दाती महाराज पर अपनी शिष्या से रेप का आरोप है।
दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली पुलिस की तरफ से हाल ही में फाइल की गई चार्जशीट से भी संतुष्ट नहीं दिखा। इसीलिए सीबीआई को इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने के आदेश दिए गए हैं। कोर्ट में चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में 4 दर्जन से ऊपर महिलाओं की गवाही पुलिस ने उनके घर जाकर दर्ज की है।
भीमा-कोरेगांव मामला : दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा की नजरबंदी खत्म की
इसी साल 7 जून को पीड़िता ने महाराज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। मामला साल 2016 के जनवरी और मार्च महीनों का है। पीड़िता ने दाती महाराज के अलावा 5 अन्य लोगों पर दाती का साथ देने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दाती महाराज के कई बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के साथ घनिष्ठ संबंध रहे हैं और इसीलिए उसकी गिरफ्तारी इस मामले में अब तक नहीं हो पाई है।


Download Android App
Download iOS App



