दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साकेत कोर्ट के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में चार राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला अपने वकील के साथ थी तभी एक शख्स ने उसे गोली मार दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला को गोली मार दी गई। महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एम्स अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज मामले में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील के वेश में आकर पति ने वकील नाके के पास उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला का पति पूर्वापराधी अपराधी बताया जा रहा है और आरोपी की पहचान कर ली गई है।