राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार रात उस समय दहल उठा जब तीन बदमाशों ने मंडी यूनियन के चेयरमैन और उनके भाई पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह वारदात हरिनगर थाना क्षेत्र में हुई है। फायरिंग के बाद बदमाश फरार हो गए जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसका वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।
यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है : पुलिस
इस मामले में पुलिस ने कहा कि शनिवार रात हुई इस घटना में दो व्यक्ति अजय चौधरी और जस्सा चौधरी को गोली लगी है। दोनों लोगों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह निजी रंजिश का मामला प्रतीत होता है।

हमलावरों ने की 15-20 राउंड फायरिंग
पुलिस ने कहा कि सुभाष नगर में पीड़ित कहीं जा रहे थे। हमलावरों में से एक ने लगभग नौ से 15-20 राउंड गोलियां चलाई। हमालावर स्कूटी पर थे। स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सूत्र ने बताया कि, हमलावरों की पहचान कर ली गई है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।