राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में दिवार गिरने की एक और घटना सामने आई है जिसमे दो लोगो की मौत हो गई है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम के लॉरेंस रोड इलाके की है। उन्होंने बताया कि, इस घटना की सूचना दमकल विभाग को सोमवार रात करीब 11 बजे मिली।
प्लॉट की दिवार गिरने से हुआ हादसा
इस घटना के बारे में एक दमकल अधिकारी ने बताया की, एक प्लॉट की दिवार गिरने से दो लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से एक की पहचान आनंद पर्वत निवासी 42 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई है। दूसरे पीड़ित का विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है। दमकल अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान समाप्त हो गया है और अब कोई भी व्यक्ति वहां नहीं फंसा है। एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सत्य निकेतन में भी हुई थी दो लोगों की मौत
दिल्ली पुलिस इस संबंध में प्लॉट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। बता दें कि, इससे एक दिन पहले सोमवार दोपहर में भी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तिमंजिला ईमारत गिर गई थी जिसमे दो लोगो की मौत हो गई थी तहत अन्य चार लोग घायल जो गए थे।