नई दिल्ली : दिल्ली के हिंसक और तनावपूर्ण हालात के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने आप पार्टी पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि इस समय नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर दिल्ली सुलग रही है, जगह-जगह हिंसा हो रही है जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल अपने चुनाव अभियान की तैयारी में लगे हैं। इससे तो लगता है कि उन्हें केवल सत्ता से मोह है, दिल्ली की जनता से नहीं।
गौरतलब है कि शुक्रवार से प्रशांत किशोर उर्फ पीके की कंपनी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आइ-पैक) ने शुक्रवार से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप पार्टी के लिए काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने इसी प्रकरण में आप को आड़े हाथों लिया है।
सुभाष चोपड़ा का कहना है कि दिल्ली के मुखिया होने के बावजूद केजरीवाल नागरिकता संशोधन विधेयक के मुददे पर न तो अपना स्टैंड स्पष्ट कर रहे हैं और न ही स्थिति में सुधार के लिए ही कहीं कोई प्रयास कर रहे हैं। आप सरकार आज अपना जनाधार खो रही है।


Download Android App
Download iOS App



