BREAKING NEWS

पुलिस बूट से कूचलकर मारने पर नवजात शिशु की मौत, 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज◾PM मोदी के खिलाफ पोस्टर कार्रवाई को लेकर AAP ने जताया ऐतराज, आज धरना देंगे केजरीवाल◾आरिफ से दूर ले जाया गया सारस,यूपी पक्षी विहार से हुआ गायब◾अष्टमी और नवमी: चैत्र नवरात्रि में कब है अष्टमी और नवमी जानें सही तिथि◾AAP और BJP के बीच शुरू हुआ नया विवाद, CM केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर में लिखा- तानाशाह ◾कांग्रेस नेता ने CBI को लिखा पत्र,शाह के कोनराड संगमा सरकार को भ्रष्ट बताने वाले बयान की जांच की मांग की◾ED दिल्ली आबकारी नीति मामले में दूसरे पूरक आरोप पत्र के लिए तैयार, जुटाए कुछ और अहम सबूत◾दुबई से लाया Duty Free शराब, फ्लाइट में ही बनाने लगा पैग, अनुचित व्यवहार करने पर दो लोग गिरफ्तार◾PM मोदी ने डॉ. लोहिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की, कहा- दूरदृष्टि को साकार करने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत◾कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चेक-पोस्ट पर 1.90 करोड़ नकदी की गई जब्त◾आज का राशिफल (23 मार्च 2023)◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुमार मंगलम बिरला, एसएम कृष्णा समेत इन दिग्गजों को पद्म पुरस्कार से नवाजा, देखें लिस्ट ◾मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय, गौतम अडाणी अरबपतियों की लिस्ट में 23वें स्थान पर खिसके◾भारत के कड़े रूख के बाद हरकत में आई ब्रिटेन सरकार, भारतीय उच्चायोग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा ◾कर्नाटक में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबूराव चिंचानसुर ने थामा कांग्रेस का दामन ◾सेना में जेएजी पद पर भर्ती के लिए विवाहितों को अपात्र घोषित करना तर्कपूर्ण: केन्द्र ने कोर्ट से कहा◾दिल्ली में फिर हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई तीव्रता ◾झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी◾Gang-rape Case: बिलकिस बानो के दोषियों को सुप्रीम झटका, समयपूर्व रिहाई के खिलाफ की जाएगी सुनवाई ◾ अयोध्या में श्री राम मंदिर के सपरिवार करूंगा दर्शन - शिवपाल यादव◾

दिल्ली : 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा अधिकतम तापमान, इस सप्ताह चलेगी गर्म हवाएं

देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 51 फीसदी दर्ज किया गया।
38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा तापमान
आईएमडी ने शनिवार को आसमान दिनभर साफ रहने और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।
इस सप्ताह चलेगी गर्म हवाएं
मौसम विभाग ने तीन अप्रैल से छह अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर बेहद गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई है। आईएमडी के अनुसार बेहद गर्म हवाएं तब चलती हैं, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है।