Delhi Metro: राजधानी दिल्ली में मेट्रो फेज चार (Delhi Metro Phase 4) के तीन कॉरिडोर के निर्माण में तेजी आएगी। अब फेज चार में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) स्मार्ट मेट्रो चलाने की तैयारी में है, ताकि जरूरत के हिसाब से मेट्रो के कोच तुरंत घटाए या बढ़ाए जा सकें।
Highlights
- दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर
- फेज चार में चलेंगी स्मार्ट मेट्रो
- गति पकड़ने से सफर होगा आसान
फेज चार में शुरू होगी स्मार्ट मेट्रो
DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि फेज चार की नई मेट्रो ट्रेनें देखने में भी थोड़ा अलग तो होंगी हीं वर्तमान मेट्रो ट्रेनों की तुलना में गति भी जल्दी गति पकड़ेगी। साथ ही दूसरे स्टेशन पर पहुंचने पर मेट्रो की गति जल्दी कम हो सकेगी। क्योंकि मेट्रो के स्टेशन कम दूरी पर होते हैं। ऐसे में मेट्रो जब गति जल्द पकड़ेगी तो सफर जल्दी पूरा होगा।
नई मेट्रो जल्दी पकड़ेगी गति
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फेज चार की नई मेट्रो ट्रेनें देखने में भी थोड़ा अलग तो होंगी हीं, वर्तमान मेट्रो ट्रेनों की तुलना में गति भी जल्दी गति पकड़ेगी। साथ ही दूसरे स्टेशन पर पहुंचने पर मेट्रो की गति जल्दी कम हो सकेगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि मेट्रो के स्टेशन कम दूरी पर होते हैं। ऐसे में मेट्रो जब गति जल्द पकड़ेगी तो सफर जल्दी पूरा होगा।
इसके अलावा एक चीज और कोशिश की जा रही है और अभी ट्रेन निर्माता कंपनी से बातचीत चल रही है कि फेज चार में डीएमआरसी को ऐसी मेट्रो बनाकर दे जो बहुमुखी हो। ताकि छह कोच की मेट्रो को तीन कोच की मेट्रो के रूप में भी चलाया जा सके।
अतिरिक्त कोच जोड़ने की होगी सुविधा
इसका फायदा यह होगा कि गैर व्यस्त समय में मेट्रो में यदि यात्री अधिक संख्या में सफर नहीं करते तो उस समय तीन कोच की मेट्रो चलाई जा सके। क्योंकि गैर व्यस्त समय में मेट्रो में ज्यादा भीड़ नहीं होने पर भी छह कोच की मेट्रो चलाने में परिचालन का खर्च अधिक आता है। इसलिए स्मार्ट मेट्रो होने पर गैर व्यस्त समय में तीन कोच की मेट्रो और व्यस्त समय में उसी मेट्रो में अतिरिक्त कोच जोड़कर छह कोच की मेट्रो चलाई जा सके। इसके लिए निर्माता कंपनी के पीछे लगकर कोशिश की जा रही है कि नई मेट्रो में यह सुविधा उपलब्ध हो।
मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क में करीब 345 मेट्रो ट्रेनें और 2268 कोच हैं। अभी रेड, ब्लू व यलो लाइन पर आठ कोच की मेट्रो का परिचालन होता है। स्टैंडर्ड गेज के कॉरिडोर पर छह कोच की मेट्रो चलती हैं। लेकिन वर्तमान मेट्रो ट्रेनों में जरूरत के अनुसार तुरंत कोच बढ़ाना या घटना संभव नहीं होता। पुराने कॉरिडोर पर पहले चार कोच की मेट्रो चलती थीं। जिन्हें चरणबद्ध तरीके से पहले छह कोच और फिर आठ कोच की ट्रेन में तब्दील किया गया। लेकिन इस काम में काफी वक्त लगा।


Download Android App
Download iOS App






