BREAKING NEWS

आज का राशिफल (31 मार्च 2023)◾रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾

दिल्ली : मंत्री कैलाश गहलोत ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा छठ के घाटों पर पहुंचे

देशभर में छठ पर्व की धूम मची हुई है। लोगों में बहुत ही उत्साह दिखाई दे रहा है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को कई घाटों का दौरा किया। इस पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं का पूरी तरह से जायजा किया।  

बता दे कि गहलोत ने अपने दौरे  पर साफ-सफाई, लाइट की पूरी व्यवस्था जलापूर्ति, अस्थायी तालाब बनाने, सीसीटीवी लगाने सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। दौरे के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कुतुब विहार-मटियाला जा कर छठ पूजा के घाटों का निरीक्षण किया। लोग दिल्ली सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश हैं। छठ समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।’’

त्योहार की तैयारी के बारे में पूछा

छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन मनाई जाती है और इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य भगवान को समर्पित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में वृहद स्तर पर यह पर्व मनाया जाता है। आज शाम को करोड़ों श्रद्धालु डूबते सूर्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसमें व्रती श्रद्धालु पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य देते हैं।दिल्ली में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग यह पर्व धूम-धाम से मनाते हैं। डाबरी मोड़ छठ घाट पर गहलोत ने व्रती महिलाओं से भी बातचीत की और उनसे त्योहार की तैयारी के बारे में पूछा।

 घाटों  पर छठ पूजा करने की दी मंजूरी 

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के आस्था कुंज में छठ के घाटों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया।दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को यमुना किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने की मंजूरी दे दी। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग दिल्ली में छठ पूजा व्यवस्था के लिए नोडल एजेंसी है और अन्य सभी सरकारी और नागरिक एजेंसियां छठ पूजा को सफल बनाने के लिए निकट समन्वय के साथ काम कर रही हैं।