Delhi Rain : बीते दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रही राजधानी को आज सुबह हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है। आज सुबह-सुबह ठंडी हवाओं और जोरदार बारिश की बौछारों के साथ मानसून ने राजधानी में दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों में आज आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि दिल्ली में 30 जून या फिर एक जुलाई को मॉनसून दस्तक देगा। आज हुई बारिश से साबित हो गया है कि मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान बिल्कुल सटीक रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने मॉनसून की एंट्री पर आज अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
अगले कई दिनों तक बारिश की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश की संभावना जताई हैं। वहीं आज भी आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
तेज हवा के साथ होने वाली बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन भर की गर्मी के बाद शाम छह बजे के बाद दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से हल्की राहत प्रदान की।