BREAKING NEWS

हरदीप सिंह पुरी का बड़ा बयान, कहा- 'वर्ष 2040 तक 27-28 ट्रिलियन डॉलर की होगी भारतीय इकॉनमी' ◾मध्य प्रदेश पर भारी कर्ज... फिर भी सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला मुफ्त उपहारों से कर रहे CM शिवराज◾बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना ◾रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने में दिखाई दिलचस्पी◾आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने देहरादून में IMA की पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, 374 कैडेट पास आउट◾पाकिस्तान ने 15.5 प्रतिशत बढ़ाया रक्षा बजट, क्या भारत के लिए चिंता का विषय? ◾भाजपा युवा मोर्चा CGPSC परिणामो में गड़बड़ी को लेकर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के आवास का करेंगे घेराव ◾पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद, लुधियाना में बंदूक की नोक पर 7 करोड़ लूटे◾विपक्षी दल मिलकर लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव - कपिल सिब्बल◾शरद पवार ने लिया बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष◾कोविड-19 : देश में पिछले 24 घंटो में संक्रमण से नहीं गवाई जान, 781 लोगों ने लगवाया टीका ◾हैदराबाद में प्रेमिका की हत्या के आरोप में पुजारी को किया गया गिरफ्तार ◾Uttarakhand: मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की के साथ 'लव जिहाद' की घटनाएं के बाद CM पुष्कर सिंह अलर्ट, एक्शन के लिए बन रहा सख्त प्लान ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरीनाम और सर्बिया के सफल दौरे के बाद पहुंचीं दिल्ली, हुआ भव्य स्वागत◾Delhi: गोपाल राय ने AAP की महारैली को लेकर लिया तैयारियों का जायजा, कहा- तानाशाही के खिलाफ जनता होगी एकजुट◾धीरेंद्र शास्त्री की दिल्ली में एंट्री से गदगद हुए BJP नेता, कथा में भीड़ के लिए कई तरह से कर रहे प्रमोशन◾MP में आज है दीपावली जैसा वातावरण, 'लाड़ली बहनों’ के खाते में एक जाएंगे हजार रुपए प्रति माह : भाजपा◾बदरीनाथ-केदारनाथ, गंगोत्री चार धाम में फिर बदला मौसम का मिजाज, IMD ने किया उत्तराखंड पूर्वानुमान में अलर्ट जारी◾डिजिटल भुगतान में भारत Top पर, 2022 में रिकॉर्ड 89.5 मिलियन लेनदेन : MyGovIndia ◾Madhya Pradesh: आज से ‘लाड़ली बहनों’ के खाते में एक हजार रुपए प्रति माह, CM शिवराज सिंह करेंगे महिलाओं से संवाद◾

दिल्ली : बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 9 हजार से अधिक मामलें, इतने मरीजों की हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को भी दिल्ली में संक्रमण के 9,197 नए मामले सामने आए। इन मामलों के आने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 17.91 लाख के पार पहुंच गया है। कोविड के संक्रमण की दर में पॉजिटिविटी रेट घटकर 13.32 फीसदी आ गया है।  बीते 24 घंटों में राजधानी में 34 लोगों की भी मौत हुई है।  

13 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक 

राजधानी के स्वास्थय विभाग के तरफ से जारी किए आंकड़ो के अनुसार आज 13,510 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है। स्वास्थय विभाग के आकड़ो के अनुसार दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या  17,91,711 हो गई है। इसके अलावा संक्रमण के केस घटकर  54,246 हो गए हैं। दिल्ली में महामारी से मरने वालों की संख्या 25,620 हो गई है तथा आकड़ों के अनुसार 17,11,845 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो गए है।  

वीकेंड कर्फ्यू की वजह से कम हो रहे हैं मामलें : स्वास्थय मंत्री 

स्वास्थय विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में कोरोना के 69,022 टेस्ट किए गए है।  राजधानी में अब तक कुल 34,47,0770 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 18,14,251 टेस्ट किए गए हैं। हालांकि कुछ समय से कोरोना के मामलों की संख्या घट रही है।  स्वास्थय मंत्री ने कहा था कि, दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की वजह से मामलों में कमी आई है।