BREAKING NEWS

आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾

दिल्ली: भगत सिंह की स्मृति में पांच पुस्तकालय खोलेंगे सांसद गौतम गंभीर

पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने शहीद  भगत सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी की याद में अपने निर्वाचन क्षेत्र में पांच पुस्तकालय लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।

गंभीर ने घोषणा की, “मुझे पूर्वी दिल्ली में शहीद भगत सिंह जन पुस्तकालय के शुभारंभ की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। इसका नाम मेरे आदर्श शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है, क्योंकि उन्होंने औपनिवेशिक ब्रिटिश साम्राज्य का राज खत्म करने के लिए ज्ञान और शिक्षा को एक हथियार बनाया।”

भाजपा सांसद के अनुसार, समाचार पत्रों के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा रहे देशभक्तों व प्रसिद्ध भारतीय राजाओं पर पुस्तकों को पुस्तकालयों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि लोगों को उनके इतिहास से अवगत कराया जा सके।

साथ ही  “विज्ञान, समसामयिक विषयों से संबंधित किताबें भी रखी जाएंगी।

ये पुस्तकालय सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे और इसमें कंप्यूटर और वाई-फाई की सुविधा भी होगी, ताकि गरीब बच्चे वहां से अपना स्कूल का काम कर सकें।”

 

एक बार में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था 

आनंद विहार, शाहदरा , त्रिलोकपुरी , मयूर विहार में यह खोलने की योजना है। इसमें  एक बार में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसे गौतम गंभीर फाउंडेशन के सहयोग से चलाया जाएगा। अन्य विषयों के अलावा विज्ञाण , समसामयिक विषयों से जुड़ी किताबें भी रखी जाएंगी। ये लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी और इसमें वाई-फाई तथा कंप्यूटर की भी सुविधा रहेगी। ताकि गरीब बच्चे अपने स्कूल के काम भी लाइब्रेरी से कर सकें।