BREAKING NEWS

भारत मौसम विभाग : दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंचा ◾चुनावी राजनीति पाकिस्तान को मुश्किल में डालती है, जानिए क्यो ◾एशियाई खेलों की तैयारी के लिए अब तक 220 करोड़ रुपये मंजूर - अनुराग ठाकुर◾खरीफ फसलों पर एमएसपी वृद्धि से किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य मिलेगा - केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर◾असम मुख्यमंत्री : ग्लोबल वार्मिंग की समस्या भी हमारे लिए एक चुनौती◾बढ़ते तापमान पर असम के सीएम सरमा ने कहा - 'एकमात्र समाधान जैव विविधता का संरक्षण है'◾लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक निर्माणाधीन इमारत में भीषण आग ◾कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए बजरंग सेना के कार्यकर्ता, दिग्विजय सिंह बोले- "मैं बजरंग सेना के बारे में नहीं जानता"◾चलन में आए 2,000 रुपये के आधे नोट सिस्टम में वापस आए - आरबीआई गवर्नर◾ कोल्हापुर हिंसा में औरंगजेब का पुतला जलाने के आरोप में MNS नेता समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज◾मोदी सरकार ने स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की परिवर्तनकारी शक्ति का किया उपयोग -अमित शाह ◾कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने किया साफ संकेत, इस साल स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में होगा संशोधित ◾DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, पहला प्री-इंडक्शन नाइट लॉन्च◾CM चंद्रशेखर राव क्यो नहीं होंगे विपक्ष दलों की बैठक में शामिल, तेजस्वी यादव ने बताई वजह◾लखनऊ : 14 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, 'आरोपी गिरफ्तार'◾NCP प्रमुख शरद पवार 23 जून को पटना में विपक्ष दलों की बैठक में होंगे शामिल◾खत्म हुआ इंतजार, आईएमडी ने कहा केरल पहुंचा मानसून◾Delhi News: केजरीवाल के भाषण के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे, हाथ जोड़कर CM ने लोगों से कहा-'बाद में कर लेना'◾खरीफ फसलों पर एमएसपी में बढ़ोतरी से किसान होंगे सशक्त - यूपी सीएम योगी◾महात्मा गांधी जयंती पर CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 1 करोड़ पौधे लगाने का किया ऐलान◾

Delhi NCR में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा तापमान

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कडाके की ठंड पड रही है। वहीं अन्य राज्यों का भी यही हाल है। राज्याें में ठंड का दौर जारी है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को मौसम सर्द रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पिछले 15 दिनों से राजधानी और आसपास के इलाकों में धूप न निकलने के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 27 दिन के बाद ही तापमान बढ़ने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को ठंड और भी बढ़ सकती है जिसके कारण बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ शुरू होगी।

सीवीयर कोल्ड डे 

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोल्ड डे या सीवीयर कोल्ड डे बने हुए हैं। कोल्ड डे उस समय घोषित किया जाता है जब तापमान सामान्य से 4.5 ‌डिग्री कम दर्ज किया जाए और वहीं सीवीयर कोल्ड डे उस समय होता है जब तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड और सीवियर कोल्ड डे के हालात हो सकते हैं।

सफदरजंग रहा सबसे ठंडा

वहीं तापमान की बात की जाए तो मंगलवार को सफदरजंग इलाका सबसे ठंडा रहा, यहां पर न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियपिर रहा। वहीं पालम में 7.4 और लोधी रोड पर 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी तापमान 7.2 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की मार

तापमान गिरने के साथ ही दिल्ली एनसीआर में लगातार कोहरे का कहर बना हुआ है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कोहरे के चतले विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच बनी हुई है। ऐसे में हवाई और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है. जिसके चलते कई उड़ानें और ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी कई दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं ठंड और कोहरे के चलते लगातार गलन बनी रहेगी। फिलहाल कुछ दिनों तक धूप न निकलने के चलते भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।