देश में लगातार महिलाएं जुर्म का शिकार हो रही है। आए दिन कोई न कोई हादसा महिलाओं के साथ देखने को मिल रहा है। आज भी दिल्ली के द्वारका में एक छात्रा के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। एक लड़के ने दिन- दहाड़े स्कूली छात्रा पर एसिड से अटैक कर दिया। बता दें कि यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। जल्द ही लड़की को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अस्पातल में पुलिस की टीम भी पहुंच गई।
जानकारी के लिए बता दें कि उस समय की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है। तेजाब फेंकने वाले दोनों बाइक सवार लड़के छात्रा के परिचय के बताए जा रहे हैं।
स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा
बताया जा रहा है कि छात्रा का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा की हालत स्थिर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि डॉक्टर्स इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने छात्रा पर एसिट अटैक मामले का संज्ञान लिया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, “द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?”
द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेज़ाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुँच रही है। बेटी को इंसाफ़ दिलाएँगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेज़ाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 14, 2022