Delhi News: भारी बारिश ने मचाई आफत, यमुना खादर के गड्ढों में भरा पानी, दो बच्चों की मौत

भारी बारिश ने मचाई आफत, यमुना खादर के गड्ढों में भरा पानी, दो बच्चों की मौत

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के यमुना खादर इलाके में जमा हुए बारिश के पानी में खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चों के परिवार में मातम छा गया।

Highlights

  • यमुना खादर इलाके जमा हुआ पानी
  • पानी में खेल रहे दो बच्चों की मौत
  • बच्चों के परिवार में छाया मातम

दो बच्चों की डूबने से मौत

उस्मानपुर यमुना खादर में शुक्रवार को हुई बारिश से गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। गड्ढा करीब पांच फीट गहरा था। गोताखारों ने दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी की है।

delhi2 10

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित गांव इस्लाम नगर निवासी सलमान अपने परिवार के साथ गांवड़ी स्थित सोम बाजार में किराये पर रहता था। परिवार में पिता नूर आलम, मां नूजहत, दो छोटे भाई हैं। वह पहली कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता का कबाड़ का काम है। उसके पड़ोस में कासिम अपने परिवार के साथ रहता है।

delhi3 10

अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे न्यू उस्मानपुर के पांचवें पुस्ते के पास खादर इलाके में बने एक गड्ढे में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। दोनों बच्चों को बाहर निकलकर जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार को आई तेज बारिश में गड्ढे में पानी भर गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।