लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली शनिधाम के कर्ताधर्ता दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर थाने पहुंचे दाती महाराज से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। उसके बाद उन्हें देर शाम जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल ठाकुर ने आज बताया कि असोला स्थित शनिधाम मंदिर में एक धार्मिक समारोह के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दाती महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस समारोह में सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया गया था।
अलग जगहों पर रखे जाएं विदेशी जमाती, दिल्ली HC ने कहा- खुद उठाएंगे अपना खर्चा
उन्होंने कहा कि इस मामले में 23 मई को मैदान गढ़ थाने में दाती महाराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188/34, महामारी अधिनियम की धारा 54 बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि सभी मामलों में फिलहाल दाती महाराज की जमानत मंजूर कर ली गई है लेकिन आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि दाती महाराज पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 25 साल की युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप है। दिल्ली पुलिस ने जून 2018 में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।