लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

किसानों का चक्का जाम आज, विभिन्न बार्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 40 हजार जवान तैनात

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है, ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी यानी शनिवार को देशभर में 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है।

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है, ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी यानी शनिवार को देशभर में 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का फैसला किया है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के नाकों पर करीब 40,000 सुरक्षा बल तैनात किए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ से पहले प्रदर्शन स्थलों के पास दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। 
1612584334 police 34
तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की राह पकड़े किसानों की अगुवाई करने वाले संगठनों का समूह संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को कहा कि, “चक्का जाम के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की हिंसा में किसान शामिल नहीं होंगे।” 
1612584398 34 police
मोर्चे की तरफ से इस संबंध में आंदोलनकारी किसानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने एक बयान में कहा कि, “इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि.. 
1. देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गो को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। 
2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा। 
3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों। 
1612584498 police 39
4. दिल्ली में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा, क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं। 
5. 3 बजकर 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संकेत देते हुए, चक्का जाम कार्यक्रम संपन्न होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।