Delhi: राजधानी की सड़के भी होंगी अमेरिका की तरह शानदार, केजरीवाल का प्लान- साप्ताहिक कार्य योजना से होगा काम

Summary :

सरकार के निर्देश के मुताबिक ये एजेंसियां न केवल प्रत्येक सप्ताह सड़क पर होने वाले गड्ढों, टूटे फूटे फुटपाथों और हरित कॉरिडोर को ठीक करने का जिम्मा संभालेंगी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी की खराब सड़कों को लेकर अहम फैसला लिया हैं। बताया जा रहा है कि आप पार्टी सरकार राजधानी की सड़कों को शीशे की तरह चमकाने का काम करने वाली हैं।  गौरतलब है कि सरकार ने इस अहम कार्य के लिए बड़ी योजना तैयार कर ली हैं। इसके लिए सड़कों का कार्य संभाल करने वाली औऱ उनका रख रखाव करने वाली  पीडब्ल्यूडी, एनएमडीसी और एमसीडी जैसी एजेंसियां अपने अधीन आने वाली सड़कों पर कार्य करेगी जिससे की दिल्ली की सड़के अमेरिका की तरह ही शानदार  हो जाए । 
जल्द शुरू होगी सड़कों की मरम्मतों का कार्य

सरकार के निर्देश के मुताबिक ये एजेंसियां न केवल प्रत्येक सप्ताह सड़क पर होने वाले गड्ढों, टूटे फूटे फुटपाथों और हरित कॉरिडोर को ठीक करने का जिम्मा संभालेंगी, बल्कि सड़क के सहारे आम जनता के इस्तेमाल के लिए बने टॉयलेट, स्ट्रीट फर्मीचर और एटीएम के रखरखाव और उनकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उठाएंगी। हालांकि, सड़कों पर या सड़क के किनारे फैले कचरे को भी साफ कराने की जिम्मेदारी इन्हीं की होगी औऱ सड़कों पर किसी प्रकार की गंदगी मिलने पर संबंधित एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। यदि एजेंसियां चाहें तो बाजार कल्याण संघ और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को इस काम में जनता के सहयोग के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

जुलाई में टूटी- फूटी सड़कों से होगी शुरूआत
दिल्ली की सड़कों का काम संभाल रहे  एमसीडी, एनएमडीसी, पीडब्यूडी, डीडीए, दिल्ली कंटेनमेंट, एनएचएआई आदि बड़े एंजेसियों को सड़क मरम्मत का काम करने के लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार करना हौग । मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में यानि जुलाई अगस्त के बीच दिल्ली की आठ सड़कों का काम शुरू करना होगा और इस कार्य में सबसे पहले उन्हें राजधानी की टूटी- फूटी सड़कों से परिचित कराया जाएगा और मरम्मत का काम सौंपा जाएगा । 

Desk Team