नई दिल्ली, (पंजाब केसरी): मौसम में आए बदलाव के साथ दिल्ली का पारा फिर गर्म होने लगा है। शनिवार को दिल्ली का तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया, अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। विभाग के अनुसार सुबह साढ़े 8 बजे तक लोधी रोड में 1 एमएम, पीतमपुरा में 0.5 एमएम और रिज में बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम में कुछ ठंडक रही, लेकिन रविवार से तापमान बढ़ने का अनुमान है। विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा और धूल खिलने के कारण तापमान में बढ़त हो सकती है। वहीं मंगलवार से दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि 13 मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि तटीय क्षेत्र और पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।
- Home
- दिल्ली – एन. सी. आर.
- मौसम में बदलाव के साथ फिर गर्म होने लगा दिल्ली का पारा - 40 डिग्री के पास पहुंचा दिल्ली का तापमान
मौसम में बदलाव के साथ फिर गर्म होने लगा दिल्ली का पारा - 40 डिग्री के पास पहुंचा दिल्ली का तापमान

delhi temperaturedelhi weatherdelhi weather forecastdelhi39s climateदिल्ली का तापमानदिल्ली का मौसमदिल्ली का मौसम अनुमानदिल्ली मौसम
बड़ी खबर
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय राजधानी में देशभक्ति का जोश
बिहार में कैबिनेट विस्तार आज, करीब 30 मंत्री होंगे शामिल
Bilkis Bano case : उम्रकैद की सजा पाए सभी 11 दोषी गुजरात सरकार की क्षमा नीति के तहत रिहा
Independence Day 2022 : पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने वाले वैश्विक नेताओं का किया आभार व्यक्त
Independence Day 2022 : सीमा पर तैनात भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने मिठाइयों का किया आदान प्रदान
Independence Day 2022 : विश्व नेताओं ने स्वतंत्रता के 75 वर्षों में भारत की उपलब्धियों की सराहना की
Independence Day 2022 : लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दिया 'जय अनुसंधान' का नारा,नवोन्मेष को मिलेगा बढ़ावा
स्वतंत्रता दिवस पर गहलोत ने फहराया झंडा! CM ने कहा- देश के स्वर्णिम इतिहास से प्रेरणा ले युवा
क्रूर तालिबान का सत्ता में एक साल पूरा : कितना बदला अफगानिस्तान, गरीबी का बढ़ा दायरा
नगालैंड : स्वतंत्रता दिवस पर उग्रवादियों के मंसूबे नाकाम, मुठभेड़ में असम राइफल्स के दो जवान घायल
Advertisement