दिल्ली में राष्ट्रीय मीडिया केंद्र के बाहर एक संदिग्ध सामान देखा गया। जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में विस्फोटक जैसी कोई वस्तु होने की संभावना नहीं है, लेकिन फिर भी सावधानी के तौर पर संदिग्द वस्तु को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है।
टीम आस पास की हर चीज की बारिकी से जांच कर रही है, पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसने और किस उद्देश्य से उस संदिग्ध वस्तु को नेशनल मीडिया सेंटर के पास फेंका गया था। इस समय मीडिया केंद्र में हड़कंप मचा हुआ है। सभी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
राष्ट्रीय मीडिया केंद्र भारत की राजधानी नई दिल्ली की रायसीना रोड पर स्थित एक मीडिया केंद्र है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 24 अगस्त 2013 को किया है। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार इस मीडिया केंद्र को वाशिंगटन और टोक्यो जैसी विश्व की कुछ विकसित देशों की राजधानियों में स्थित मीडिया केन्द्रों की तर्ज पर तैयार किया गया है।
इस परियोजना का उद्देश्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर सूचना का प्रसार और सुधार करना है। यह मीडिया केंद्र सूचना प्रसार के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। इस केंद्र में पत्रकारों के लिए इंटरनेट की सुविधा है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के लिए समाचार बाहर भेजने की सुविधा भी है।