राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक कैब ड्राइवर ने 10 वर्षीय स्कूली छात्रा से कथित रूप से छेड़छाड़ की। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं एवं संबंधित कानून के तहत आरोपी ड्राइवर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान कंबोज के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में ऐप आधारित एक कैब ड्राइवर ने एक महिला पत्रकार का कथित रूप से उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि महिला नोएडा से दिल्ली हवाईअड्डा जा रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट में अपनी आपबीती का जिक्र किया था।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।