BREAKING NEWS

भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾

दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश के सातों लोकसभा सीटों को जितने के लिए आज से दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठ का आयोजन शुरू किया है। जानकारी के अनुसार, आगामी 2024-लोकसभा चुनाव तथा दिल्ली के राजनीतिक हालात को लेकर भाजपा इस बैठक में मंथन करने जा रही है। आज (शुक्रवार) से दिल्ली प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी।

दिल्ली की सातों लोक सभा सीटों की रणनीति पर चर्चा होगी

जानकारी के अनुसार, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के एजेंडे के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें राजधानी दिल्ली के वर्तमान राजनीतिक हालात, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज और आप द्वारा दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव को बाधित करने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव में एक बार फिर से दिल्ली की सभी सातों लोक सभा सीटों को जीतने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। खुराना ने बताया कि बैठक में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

दूसरी बैठक डॉ अंबेडकर भवन सभागार में होगी

गौरतलब है कि आज से शुरू होने जा रही इस दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का पहला सत्र आज शाम को चार बजे दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगा, जिसमें दिल्ली भाजपा के प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के अलावा प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और सभी प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। दूसरे दिन की बैठक डॉ अंबेडकर भवन के सभागार में होगी। इस बैठक में तीन सत्र होंगे और साथ ही एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। 28 जनवरी को होने वाली बैठक के उद्घाटन सत्र को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बैठक के समापन सत्र को राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल संबोधित करेंगे।