उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले में बीते माह हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस एसआईटी ने अब तक 3400 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि 55 लोगों को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हिंसा में मरने वालों की संख्या 52 पहुंच गई है।
दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिकृत बयान में शनिवार देर रात यह जानकारी मिली।
बयान के मुताबिक, ‘अब तक 718 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें से 55 मामले शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। अब तक कुल 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।’


Download Android App
Download iOS App



