Delhi Water Crisis: BJP के मटका फोड़ प्रदर्शन के दौरान फूटा महिलाओं का गुस्सा, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर किया पथराव

Delhi Water Crisis: BJP के मटका फोड़ प्रदर्शन के दौरान फूटा महिलाओं का गुस्सा, दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर किया पथराव

Delhi Water Crisis

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट को लेकर बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा, उनहोने जल बोर्ड के दफ्तर पर पथराव किया।

Highlights

  • Delhi Water Crisis को लेकर BJP का प्रदर्शन
  • महिलाओं ने दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस पर किया पथराव
  • AAP सरकार काम करने के बजाय लगाती है आरोप- रमेश बिधूड़ी

Delhi Water Crisis को लेकर BJP का प्रदर्शन

दिल्ली जल संकट(Delhi Water Crisis) को लेकर राजनीति गर्म है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने जल संकट के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार बता रही है, तो वहीं बीजेपी दिल्ली में आप के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भीषण गर्मी में पानी की कमी से दिल्‍लीवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान दिल्‍ली जल बोर्ड के ऑफिस में महिलाओं का गुस्‍सा फूटा जिसके बाद उन्होंने जल बोर्ड के ऑफिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे ऑफिस के काफी शीशे टूट गए हैं।

Delhi: पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी ने आप के खिलाफ किया प्रदर्शन

अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का AAP पर आरोप

दिल्ली जल संकट(Delhi Water Crisis) को लेकर दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब अरविंद केजरीवाल सीएम बने थे तो दिल्ली जल बोर्ड मुनाफे में चल रहा था। और भ्रष्टाचार इतना बाद गया है कि एक वर्ष से अधिक समय की ऑडिट रिपोर्ट गायब है और जल बोर्ड भारी कर्ज में डूबा है।’ सचदेवा ने आरोप लगाया कि AAP के सभी मंत्री पानी चोरी कर रहे हैं और दिल्ली में टैंकर माफिया के जरिये भ्रष्टाचार कर रहे है।

AAP सरकार काम करने के बजाय हरियाणा पर लगाती है आरोप- रमेश बिधूड़ी

दिल्ली जल संकट को लेकर पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह केजरीवाल सरकार की असफलता है और वह लगातार दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हैं। कभी बाढ़ आती है तो कहते हैं हरियाणा ने दिल्ली में अधिक पानी छोड़ दिया। अगर कभी सूखा पड़ेगा तो हरियाणा पानी नहीं छोड़ रहा है। और प्रदुषण बढ़ने पर भी हरियाणा पर आरोप आरोप लगते है। उन्होंने कहा कि फिर आप किस लिए सरकार में बैठे हो? आपने जल संकट से पहले कोई रोड मैप बनाया? गर्मी में होने वाली परेशानियों को लेकर कोई तैयारी क्यों नहीं की?

रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार को बताया नाकाम

रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि इनकी नाकामी का जिसका खामियाजा दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जब लोग परेशान होकर जल बोर्ड के ऑफिस पर पहुंचे तो ये लोग ऑफिस छोड़कर ही भाग गए। इसलिए जनता में आक्रोश बढ़ा और उन्होंने पथराव करने पर मजबूर हुए। आक्रोश में तो बहुत कुछ भी टूट सकता है। रमेश बिधूड़ी भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने आगे बढ़कर पब्लिक को रोका यह सरकार की संपत्ति है। यह हमारी संपत्ति है और इनका नुकसान नहीं होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।