नई दिल्ली : जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन पहले हुई बारिश से दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिली थी वही दो से दिल्ली में गर्मी का तापमान बढ़ता ही जा रहा है वही दिल्लीवासी चिपचिप गर्मी को झेलने को मजबूर है आज सुबह से ही दिल्लीवासियों को गर्मी से दो चार होना पड़ा।
वही न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया की पूर्वानुमान के अनुसार कल आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री तथा 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था।