Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, तापमान में आई गिरावट

Delhi Weather Alert: राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, तापमान में आई गिरावट
Published on

Weather Alert: देश में चिल-चिलाती धुप ने जीना बेहाल कर दिया है। इस भीषण गर्मी के बीच गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी चली और मौसम में बदलाव हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

IMD के अनुसार, दिल्लीवासियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली, क्योंकि चिलचिलाती गर्मी पर थोड़ा ब्रेक लगा और अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 44 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रही।जबकि शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, दिल्ली के अन्य मौसम स्टेशनों जैसे नजफगढ़ और नरेला में अधिकतम तापमान क्रमशः 44.4 डिग्री सेल्सियस और 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, रिज पर 40.6 डिग्री सेल्सियस और पालम में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि गुरुवार को राजधानी येलो अलर्ट (सावधान रहें) पर थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 43 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com