BREAKING NEWS

दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾कांग्रेस एकजुटता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए अप्रैल में शीर्ष विपक्षी नेताओं की बुलाएगी बैठक ◾Social Media पर सामने आये CCTV फुटेज में बिना पगड़ी के दिखा अमृतपाल सिंह◾जामिया नगर हिंसा मामला : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इमाम, 10 अन्य को आरोपमुक्त करने के आदेश को आंशिक रूप से किया रद्द ◾नगालैंड विधानसभा ने मई में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराने का प्रस्ताव किया पारित ◾

Delhi Weather : शुक्रवार से चल सकती है लू, आज 40 डिग्री रहेगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है और इसके बाद नमीयुक्त पुरवैया हवाओं के कारण लू और शुष्क पछुआ हवाएं चल सकती हैं। आज का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार से दिल्ली में एक बार फिर भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया था, हालांकि चक्रवात असानी के प्रभाव से चल रही पुरवैया हवाओं ने राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी से बचा लिया।
शुक्रवार से लू चलने की है संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार से लू चलने की संभावना है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन), महेश पलावत ने कहा, चक्रवात असानी के प्रभाव से क्षेत्र में चल रही पुरवैया हवाएं पारे को नियंत्रण में रख रही हैं। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में तेज वृद्धि तो नहीं होगी, लेकिन उमस बढ़ने से परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा, पुरवैया हवाओं के बिना तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया होता।
मार्च में होनी थी वर्षा, लेकिन नहीं हुई : पलावत
पलावत ने कहा कि गंभीर चक्रवात असानी के प्रभाव से पुरवैया हवाएं मंद पड़ जाएंगी। एक के बाद एक हल्की बारिश, गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं ने पिछले सप्ताह भीषण गर्मी से कुछ राहत प्रदान की थी। दिल्ली में मार्च महीने में मौसम गर्म और शुष्क था। मार्च में अनुमान के मुताबिक सामान्य 15.9 मिलीमीटर वर्षा होनी थी जो नहीं हुई। अप्रैल में 12.2 मिलीमीटर के मासिक औसत वर्षा के मुकाबले 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। महीने के अंत में भीषण गर्मी ने दिल्ली के कई हिस्सों में पारा 46 डिग्री और 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया था।