राजधानी में कई दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखा गया हैं। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल पर रही थी क्योकि प्रतिदिन तापमान लगभग 46डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। लेकिन शुक्रवार को मौसम ने फिर एक बार करवट ले ली हैं। जानकारी के मुताबिक आज कई ईलाकों में बूंदा- बांदी देखी जा सकती हैं। राजधानी में बारिश होने के बाद से ही तापमान में गिरावट देखी जा सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री केआसपास दर्ज किया गया हैं।
जानें दिल्ली में कितना दर्ज किया गया तापमान
जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी और राहत मिलेगी. इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है. बुधवार को मौसम में आए बदलाव के बाद दिल्ली का मौसम पिछले 3 दिनों से सामान्य बना हुआ है. दिल्ली वासियों को बढ़ते तापमान के साथ-साथ गर्मी से भी राहत मिल रही है और यही सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा. मौसम विभाग में अनुमान जताया है कि शुक्रवार को धूप-छांव का खेल जारी रहेगा और शाम तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने की है आशंका
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई महीनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा था। इसका एक मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा था जिसके कारण देश के अलग- अलग राज्य जैसे हरियाणा, उत्तर प्रेदश, राजस्थान के कई ईलाकों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के हरियाणा ओर उत्तरप्रेदश में हल्की बूंदा- बांदी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, आईएमडी ने बताया है कि राजधानी के उत्तरी इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया था। बारिश के साथ- साथ तेज हवांए चलने की भी आशंका जताई जा रही हैं।