भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में अधिकतम तापमान पालम में 40.2 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 41.4, नजफगढ़ में 41.7 और गुरुग्राम में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने बताया कि आज दिन के दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं चल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और शुक्रवार को 41 डिग्री तक रह सकता है।आईएमडी ने रविवार को कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान दक्षिण हरियाणा-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, झारखंड और मध्य प्रदेश में लू जारी रहने का अनुमान है।
