देश की राजधानी दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही ऐसे में एक बार फिर आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान काफी कम देखा गया। बता दें आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस देखा गया। मौसम विज्ञान विभाग का भी अनुमान है कि आने वाले कुछ दिन देशभर में तापमान कम रहने वाला है।
न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री सेल्सियस देखा गया
खासतौर पर उत्तर भारत में तापमान मे गिरावट देखने को मिलेगी। नए साल के अवसर पर तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है और इसकी भविष्यवाणी लगातार मौसम विभाग भी कर रहा है। बता दें साल के दूसरे दिन यानि कि 2 जनवरी को कई इलाको मे तापमान में गिरावट देखने को मिली।
इसके साथ ही कोहरा भी रहा। विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिन तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अनेक जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। बात आज की करें तो दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। इसके साथ ही घना कोहरा रहने के आसार है। राजधानी दिल्ली आज सुबह भी कोहरे की चादर में ढकी मिली हालांकि आज कोहरा इतना नहीं था परन्तु कहा जा रहा है कोहरे बढ़ने की संभावनाए है।