Delhi Weather : दिल्ली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमाचल व हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

Delhi Weather : दिल्ली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमाचल व हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

Delhi Weather

Delhi Weather : दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तरी भारत में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश होगी। इसमें हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, आदि जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Highlight : 

  • दिल्ली में तीन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तरी भारत में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश की संभावना
  • तटीय क्षेत्र में 2 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका

दिल्ली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अनुमान जताया है उत्तरी भारत में आने वाले 5 दिनों में तेज बारिश होगी। हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, आदि जगहों पर तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगले 3-4 दिन पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।

कई राज्यों में मानसून ने दी दस्तक

बता दें कि, दिल्ली एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। राजधानी लखनऊ प्रदेश के लगभग अधिकतर हिस्सों में बारिश हो चुकी है। आज यानि रविवार को मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर तेज गरज के साथ बारिश होने की बात कही जा रही है।



तटीय क्षेत्र में 2 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान केरल, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, कोंकण और महाराष्ट्र में गरज के साथ धीमी बारिश होने की संभावना है। वहीं मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। आज से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में 2 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।