भीषण गर्मी के तप रही राष्ट्रीय राजधानी को गुरुवार देर रात हुई झमाझम बारिश ने कुछ राहत पहुंचाई है। दिल्ली-NCR में जल्दी ही मॉनसून की बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली और आस-पास के इलाके में बारिश होने की सम्भावना है।
मौसम विभाग बताया कि दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली-NCR पर आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं आर्द्रता का स्तर 40 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आज शाम में दक्षिणी दिल्ली, हरियाणा के गोहाना और रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।
दिल्ली विधानसभा का कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कोई अधिकार नहीं है : सुप्रीम कोर्ट
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को शाम छह बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच‘अच्छा‘, 51 और 100 के बीच‘संतोषजनक‘, 101 और 200 के बीच‘मध्यम‘, 201 और 300 के बीच‘खराब‘, 301 और 400 के बीच‘बहुत खराब’और 401 और 500 के बीच‘गंभीर’श्रेणी में माना जाता है।